फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wheat procurement arrangements reviewed by visiting silo

Kaithal News: साइलो में दौरा कर गेहूं खरीद प्रबंधों का लिया जायजा

Sun, 20 Apr 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement arrangements reviewed by visiting silo
ढांड। पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने सोलूमाजरा अदानी साइलो में दौरा कर गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आए किसानों से बातचीत कर गेहूं बेचने में आ रही परेशानियों के बारे में पूछा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी किसान को गेहूं बेचने में कोई दिक्कत ना आए। इसके लिए दिनरात मुस्तैदी के उनकी समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर रहें।
विज्ञापन

विधायक ने मार्केट कमेटी सचिव को कहा कि खाने की निगरानी अवश्य रखें। ब्लाक समिति चेयरपर्सन की ओर से किसानों के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील का विधायक ने शुभारंभ किया और कहा कि इससे यहां पर किसानों का खाने,पीने सहित अन्य तमाम सुविधाएं देना हमारा दायित्व बनता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंडी प्रधान नसीब सिंह,पूर्व मंडी प्रधान रमेश पबनावा,पूर्व मंडी प्रधान नरेश सहारण,पूर्व मंडी प्रधान लाजपत, मा. ईश्वर शर्मा, समाज सेवी ईश्वर साकरा, विजेंद्र मैहला जडौला, जोगिंद्र गुर्जर, मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्तों के ढेर को आग न लगाएं आमजन : डीसी

कैथल। डीसी प्रीति ने गेहूं कटाई सीजन के मद्देनजर आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति जानबूझकर या अनजाने में सार्वजनिक स्थान पर ज्वलनशील पदार्थ, पत्तों के ढेर को आग न लगाए। ऐसा करने करने से जान माल की हानि होने की संभावना बनी रहती है।

इन दिनों तेज हवाएं भी चल रही हैं। छोटी सी लापरवाही किसी किसान की छह महीने की कमाई को तबाह कर सकती है। पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए भी आग लगाना उचित नहीं है। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि वे फसल अवशेषों में आग न लगाएं।


उन्होंने ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत जिला कैथल में गेहूं की फसल की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed