{"_id":"67f823a8739d8a2ea80d3f65","slug":"wheat-lying-in-the-open-covered-with-tarpaulin-after-the-rain-in-the-evening-kaithal-news-c-245-1-kht1001-130455-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शाम के समय हुई बारिश के बाद तिरपाल से ढका खुले में पड़ा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शाम के समय हुई बारिश के बाद तिरपाल से ढका खुले में पड़ा गेहूं
विज्ञापन
03 कैथल। नई अनाज मंडी में पड़ी गेहूं की बोरियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर की अनाज मंडियों में गेहूं का सीजन जारी है। मंडियों में आवक में तेजी आई है लेकिन उठान का कार्य धीमा है। इस कारण आढ़तियों व किसानों में रोष है। आढ़तियों ने बताया कि उठान धीमा होने के कारण खुले आसमान के नीचे पड़ा गेहूं तेज बारिश होने पर प्रभावित हो सकता है। वीरवार को मौसम में बदलाव के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे लेकिन शाम के समय हल्की बारिश हुई।
हालांकि बारिश का मौसम होने के बाद मंडी में गेहूं की फसल को तिरपाल के माध्यम से ढक लिया। यदि शुक्रवार को भी बारिश हुई तो खेतों में गेहूं की कटाई का कार्य प्रभावित होगा। ऐसे में जिले के किसानों की चिंता बढ़ेगी। बता दें कि अभी तक आठ हजार क्विंटल गेहूं की खरीद ही हुई है लेकिन उठान अभी तक नहीं हो पाया है। ऐसे में किसानों व आढ़तियों की चिंता बढ़ रही है। अतिरिक्त अनाज मंडी के प्रधान रघुबीर सिंह मलिक ने कहा कि गेहूं उठान के लिए खरीद एजेंसियों की तैयारियां नहीं हैं। आवक तो तेज हो गई है लेकिन उठान अभी धीमा है। यदि उठान में तेजी नहीं आई तो जाम लग जाएगा। खरीद एजेंसियों की तरफ से अभी तक कई मंडियों के तो उठान को लेकर टेंडर तक नहीं हुए हैं।
पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी में आवक तो हो रही है लेकिन उठान धीमा है। इस कारण किसान व आढ़तियों में रोष है। अब मौसम भी करवट ले रहा है, ऐसे में वर्षा हुई तो काफी नुकसान होगा। खुले आसमान के नीचे गेहूं पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
3905 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद : डीसी
डीसी प्रीति ने बताया कि जिला में विभिन्न एजेंसियों की ओर से गत दिवस तक कुल तीन हजार 905 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 386 मीट्रिक टन गेहूं तथा हैफेड ने 679 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। उन्होंने बताया कि चीका मंडी में दो हजार 579 मीट्रिक टन, कैथल पुरानी मंडी में 25 मीट्रिक टन, कैथल नई मंडी में 507 मीट्रिक टन तथा कैथल अतिरिक्त अनाज मंडी में 403 मीट्रिक टन, राजौंद मंडी में 140 मीट्रिक टन, सीवन मंडी में 251 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मंडी में अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
कैथल की मंडियों में मार्किट कमेटी और बारिश के मौसम को देखते हुए अनाज मंडी की सभी एसोसिएशन को ढेरियों को ढकने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही इन ढेरियों को ढकने के लिए कमेटी की ओर से तिरपाल का प्रबंध किया गया है। मार्केट कमेटी कैथल सचिव नरेंद्र ढुल का कहना है कि कैथल की मंडियों में अधिकतर ढेरियां शेड के नीचे हैं। जो ढेरी बाहर है उसे ढकने के लिए निर्देश दिए गए हैं।