फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wheat crops in fields littered with rain

बरसात से खेतों में बिछी गेहूं की फसल

Tue, 25 Mar 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला कैथ्ाल
अमर उजाला कैथ्ाल Updated Tue, 25 Mar 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Wheat crops in fields littered with rain
कैथल। जिले में सुबह आठ से नौ बजे तक हुई एक घंटे की बारिश नेे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से कहीं खेतों में पानी भर गया और कहीं तेज हवा के चलते फसल जमीन पर बिछ गई। किसानों के मुताबिक खेतों में गेहूं की फसल लगभग पक कर तैयार हो चुकी है।  ज्यादा बरसात के चलते फसल के लिए संकट खड़ा हो सकता है। किसानों ने बताया कि  बरसात के कारण गेहूं के उत्पादन में उन्हें काफी नुकसान हो सकता है। कैथल में शाम के समय भी आसमान में बादल छाए हुए थे तथा बरसात होने की संभावनाएं थीं।
विज्ञापन

बाक्स
बूंदाबांदी ने किसानों की परेशानियां बढ़ाई
राजौंद। नगर में सुबह हुई बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे एक बार फिर लटक गए। किसानाें का पीला सोना पकने को तैयार है। किसानाें को जहां अपनी फसलाें को लेकर चिंता हो रही है वहीं बे मौसम की उठा पटक ने किसानाें को दिन का चैन व रात की नींद उड़ा दी है। अगर इसी तरह मौसम परिवर्तन होता रहा तो किसानों को गेहूं की फसल सहेजने में भारी मशक्कताें का सामना करना पड़ेगा। वहीं में आ रहे बदलाव के चलते गेहूं की फसल की औसत पैदावार प्रभावित हुए बिना नही रह सकेगी। किसान गुरनाम, हरनाम, सतनाम, बूटा, सूबा सिंह, लाडी, अवतार सिंह, गोगा, विनोद कुमार, जोगेंद्र, अशोक, टीटू, दीपा, मोहन ने बताया कि एक एक दिन में फसल पकने के समीप जा रही है, परंतु आए दिन हो रही मौसम तबदीली से किसानों को अपने 6 महीने की कड़ी मेहनत को लेकर गहन चिंता सता रही है।
विज्ञापन

ढांड में भी नुकसान:
बेमौसम बरसात व तेज हवाओं ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। किसानों को डर है कि अगर ज्यादा बारिश हुई तो उनकी मेहनत पर पूरी तरह से पानी फिर जाएगा। हालांकि कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसलें खेतों में नीचे गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी ढांड डॉ. चंद्र प्रकाश ने कहा कि सोमवार को हुई बूंदाबांदी से गेहूं की फसलों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अगर बरसात तेज आती तो फसलों को नुकसान हो सकता था। उन्होेंने किसानों से अपील है कि मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए अभी फसलों की सिंचाई न करें, ताकि बरसात होने की स्थिति में फसलों को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed