{"_id":"6997885031cb50904b0e7c64","slug":"wheat-crop-scattered-on-the-ground-due-to-strong-wind-farmers-worried-kaithal-news-c-245-1-kn11005-145328-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तेज हवा से जमीन पर बिछी गेहूं की फसल, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तेज हवा से जमीन पर बिछी गेहूं की फसल, किसान चिंतित
Fri, 20 Feb 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
कोटड़ा के खेतों में बिजी गेहूं की फसल।
राजौंद। पिछले दिनों चलीं तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में गेहूं की अगेती फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने किसानों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। कुछ दिन पहले हुई बारिश से जहां सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ था, वहीं अब तेज हवाओं के चलते गेहूं की फसल गिरने से किसान परेशान हैं।
खेतों में खड़ी फसल के जमीन पर बिछ जाने से उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि जमीन पर बिछी फसल में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
ऐसी स्थिति में कीटनाशक या फफूंदनाशक का छिड़काव करना भी आसान नहीं होता, जिससे फसल को और अधिक नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि मौसम साफ रहता है और तेज धूप निकलती है तो फसल को कुछ हद तक संभलने का अवसर मिल सकता है, लेकिन लगातार खराब मौसम किसानों की मुश्किलें और बढ़ा सकता है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवााद