फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Welcome to Martyrdom Day Yatra reached Dhanauri village

Kaithal News: धनौरी गांव में पहुंची शहीदी दिवस यात्रा का स्वागत

Sat, 22 Nov 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Martyrdom Day Yatra reached Dhanauri village
शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा का धनौरी में हुआ स्वागत।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गुरु तेग बहादुर सिंह के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ऐतिहासिक यात्रा का धनौरी गांव में शुक्रवार को भव्य एवं श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगत ने बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे लगाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

यात्रा का स्वागत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, पूर्व विधायक लीला राम के सुपुत्र मोहित, गांव के सरपंच कपिल और अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम अजय सिंह ने भी यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब के समक्ष शीश नवाया और पुष्प अर्पित कर गुरु जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान गुरु साहिब की शिक्षाओं पर आधारित कीर्तन और गुरबाणी का पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिंह का बलिदान केवल धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि मानव मूल्यों, धार्मिक स्वतंत्रता और न्याय की रक्षा के लिए था। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेश संधू, मुनीष शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed