{"_id":"66aea722c92f27f51d0de804","slug":"welcome-the-flag-with-shower-of-flowers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-445283-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पीजी कोर्सों के लिए फीस कराई जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पीजी कोर्सों के लिए फीस कराई जमा
Sun, 04 Aug 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पीजी विषयों में दाखिला प्रक्रिया के तहत पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद से शनिवार को जिलेभर के कॉलेजों में विद्यार्थियों ने दाखिला फीस जमा करवाई। यूजी कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब पीजी कोर्साें में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार को आरकेएसडी कॉलेज में दाखिले की फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों की भीउ़ जुटी। वहीं, राजकीय कॉलेज, आईजी महिला कॉलेज और जाट कॉलेज में भी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई। बता दें कि
पीजी कोर्साें की पहली मेरिट लिस्ट के तहत फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि छह अगस्त तक है। आरकेएसडी पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए कॉलेज की ओर से दो विकल्प दिए गए। विद्यार्थी या तो वे उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी फीस जमा करवाएं या फिर कॉलेज में स्वयं आकर फीस जमा करवा सकते हैं। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि कॉलेज ने स्नातक कार्यक्रमों और मास कम्यूनिकेशन, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और बेचलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस जैसे नए पाठ्यक्रमों की सभी सीटें भरी जा चुकी हैं। कॉलेज में पीजी में हिंदी, अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र के कोर्स भी है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सलाह है कि वे कॉलेज के पीजी ब्लॉक में स्थित अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, हिंदी और गणित के विभागों में जाकर दाखिला लें, पीजीडीसीए के लिए वे कॉलेज के कंप्यूटर विभाग, ऑयोग में पीजी डिप्लोमा के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं और संगीत के लिए वह कॉलेज के सायंकालीन सत्र में आ सकते हैं।
डाॅ. गोयल ने बताया कि कॉलेज में अब तक हर पीजी संकाय में लगभग 10-10 छात्रों ने प्रवेश लिया है और पहली मेरिट लिस्ट की अंतिम तिथि यानी 6 अगस्त तक कॉलेज हर पीजी स्ट्रीम में पचास प्रतिशत से अधिक छात्रों को प्रवेश दे देगा और पहली मेरिट लिस्ट की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद कॉलेज में फिजिकल ओपन काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।
फेस रिकग्निशन मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू
डॉ. गोयल ने बताया कि कॉलेज ने परिसर में तीन फेस रिकग्निशन मशीनें लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसके माध्यम से कॉलेज में विभिन्न स्ट्रीम के विद्यार्थियों की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी और इससे बाहरी लोगों के साथ-साथ कुख्यात विद्यार्थियों के प्रवेश पर पूरी तरह से नियंत्रण और प्रतिबंध लगाया जा सकेगा। इस तरह से कॉलेज में अनुशासन पर अधिक ध्यान दिया जा सकेगा और बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा।