{"_id":"da3785a87c00fe18d9174f4db025f933","slug":"weather-kaithal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा : दिन में भी लाइटें जलाकर रेंगते रहे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा : दिन में भी लाइटें जलाकर रेंगते रहे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह लोगों को कोहरे के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब तक के सबसे अधिक घने कोहरे के कारण सुबह की दिनचर्या देरी से शुरू हो पाई। दिन में भी कई बार सूर्यदेव कोहरे और बादलों में लुका-छिपी का खेल खेलते रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है।
तीन दिन में मंगलवार की सुबह सबसे अधिक घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहिया वाहनों पर स्कूल-कॉलेज और कार्यालयों में जाने वाले लोगों के कपड़े कोहरे के कारण ही भीग गए। वहीं स्कूली बच्चे भी देरी से स्कूलों में पहुंचे। कोहरे के कारण सुबह हिसार-चंडीगढ़ सहित दिल्ली जाने वाली बसें भी देरी से पहुंचीं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के कारण तापमान न्यूनतम 8.5 और अधिकतम 24.5 रहा। इसके आगे भी कम होने का अनुमान है।
विज्ञापन
राजौद में जनजीवन प्रभावित
राजौंद। दो दिन से क्षेत्र में कोहरे के प्रकोप के चलते आम जनता का जनजीवन ठप होकर रह गया है। कोहरे के चलते वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण आम आदमी की दिनचर्या भी बदलती नजर आ रही है। उधर इस धुंध का असर सरकारी कर्मचारियों व विद्यार्थियों को भी झेलना पड़ा।