फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   weather, fog problem, visibality, people, kaithal

कोहरे ने बिगाड़ी दिनचर्या, दृश्यता दस मीटर से भी कम

Tue, 13 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 13 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
weather, fog problem, visibality, people, kaithal
तीन घंटे ही हुए सूर्यदेव के दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को दिन में केवल तीन घंटे सूर्यदेव के दर्शन हो पाए। दिन भर छाए रहे कोहरे के कारण दिनचर्या प्रभावित हो चली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस ओर नीचे चला गया। जिस कारण वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। वहीं इस मौसम से गेहूं की फसल मेें काफी लाभ होगा।
विज्ञापन


रविवार रात्रि मौसम साफ था। सोमवार सुबह जब लोग उठे तो घने कोहरे ने उनका स्वागत किया। करीब ग्यारह बजे तक कोहरा छाया रहा। जिस कारण सुबह की दिनचर्या काफी प्रभावित रहीं। हालांकि सरकारी कार्यालयों एवं स्कूलों में सोमवार को छुट्टी थी। लेकिन निजी स्कूलों व अन्य कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों को कोहरे के चलते परेशानियां हुईं। कई स्कूल बसें निर्धारित समय से लेट पहुंची। जिस कारण बच्चों को ज्यादा इंतजार करना पड़ा। दिन में करीब ग्यारह बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। करीब दो बजे तक ही धूप निकली। इसके बाद फिर से हलके कोहरे की चादर छा गई। शाम होते-होते घना कोहरा छाया गया था।
विज्ञापन


बाजार पर असर
कोहरे के कारण बाजार पर भी असर देखने को मिला। सुबह अपने काम धंधे पर पहुंचे दुकानदारों को ग्राहकों का काफी इंतजार करना पड़ा। पहले ही नोटबंदी से परेशान व्यापारियों ने बताया कि कोहरे के कारण उनके काम पर ओर ज्यादा असर पड़ा है। कोहरे का तापमान पर भी काफी असर दिखा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस के साथ यह 7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले कुछ दिन यही मौसम रह सकता है। कृषि वैज्ञानिक डा. हरिओम ने कहा कि कोहरे का मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed