फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   weather, cold, wind, sun rise, kaithal

शीत लहर ने दिलाई कोहरे से निजात, 12 बजे सूर्यदेव ने दिये दर्शन

Sat, 10 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 10 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
weather, cold, wind, sun rise, kaithal
ट्रेनें चल रही हैं लेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला के लोगों के लिए पिछले चार दिनों से पड़ रही भारी धुंध शनिवार सुबह भी जारी रही। लेकिन शीत लहर के कारण धुंध ज्यादा गहरी नहीं थीं। जिस कारण करीब सौ मीटर तक दृश्यता रही। हालांकि इसके बावजूद सुबह के समय सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। करीब बारह बजे तक ही सूरज निकला। उधर कोहरे के कारण वाहन चालक परेशान रहे। बसें व ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट रहीं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक चंद्रशेखर डागर ने बताया कि रविवार को भी कोहरा रहेगा। जबकि 12 दिसंबर से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा।

पूरा दिन चला सूर्य देव की लुका छुपी का खेल
सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद शनिवार को सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई दिन रहा। दिन भर चली सर्द हवाओं से लोगों में पूरा ठिठुरन देखी गई। इस सर्द हवाओं का असर बे जुबान जीव जंतुओं पर देखने को मिला। पूरा दिन सूर्य देव की लुका छुपी का खेल चलता रहा। शाम होते होते आसमान पर बादल छाए गए थे और ठंड भी बढ़ चुकी थी। सुबह धुंध के कारण दोपहर तक यातायात व जन जीवन रुका रहा। जिससे यातायात के साथ-साथ आम आदमी की दिनचर्या भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकी।
विज्ञापन


रेंग रेंग कर चले वाहन
पिछले चार दिनों से पड़ रहे कोहरे व धुंध ने जीवन की चाल को धीमा कर दिया। सड़कों पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं। दिन के समय भी वाहन चालकों को लाइटें जला कर ही सड़कों पर चलना पड़ रहा है। सुबह के समय तो कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा था। पूरा दिन सूर्य देवता के दर्शन तक नहीं हुए। लोगों की दिनचर्या भी इससे काफी प्रभावित हुई है। दृश्यता बहुत ही कम रह गई है। लोग केवल जरूरी काम के लिए ही घर से निकल रहे हैं उसके अतिरिक्त लोगों ने घरों से भी निकलना बंद कर दिया है। शाम होते होते दुकानें बंद हो जाती हैं और बाजार सुनसान हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed