फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Weather changed again, winds blowing since morning caused trouble

Kaithal News: फिर से बदला मौसम, सुबह से चली हवाओं ने किया परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Weather changed again, winds blowing since morning caused trouble
04-कैथल। शुक्रवार सुबह धुंध में गुजरती रेलगाड़ी। संवाद
कैथल। जिले में अब लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ और सुबह के समय हल्का कोहरा छाया। कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

वहीं, पूरा दिन मंद-मंद धूप खिलने से भी पहले की अपेक्षा अधिक ठंड का एहसास हुआ। उधर, किसानों का कहना है कि ठंड बढ़ने और कोहरा छाने से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आगामी दो दिन तक कोहरा छाने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिनभर तीन किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली, जिनसे ठिठुरन का अहसास पूरे दिन बना रहा। दोपहर में हल्की धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शाम को फिर से ठंड बढ़ गई। ठिठुरन ने लोगों को जल्द ही घर लौटने को मजबूर कर दिया। इसके साथ ही दोपहर के समय हल्के बादल छाए रहें और धूप निकलने से बाजार में लोगों की चहल पहल दिनभर लगी रहीं। मैदानों में युवा खेलते हुए दिखाई दिए। बता दें कि शाम के समय तापमान में गिरावट आने से वाहन सवारों को ठंड महसूस होने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा छाने से फसलों को मिलेगा फायदा
चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि कोहरा छाने से गेहूं कि फसल को लाभ प्राप्त होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शनिवार को सुबह के समय कोहरा और बाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed