फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Weather changed again in Haryana: Kurukshetra and Kaithal rain, people got relief from humid heat

हरियाणा में फिर बदला मौसम: कुरुक्षेत्र और कैथल में बारिश, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 25 Jul 2023 02:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Jul 2023 02:36 PM IST
सार

बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बीते एक सप्ताह से अधिक समय से भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। कई दिनों से दिन में बारिश की स्थिति भी बन रही थी, लेकिन बरिश नहीं हो रही थी। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे आसमान में अचानक बादल छाए और बारिश होने लगी। 

विज्ञापन
Weather changed again in Haryana: Kurukshetra and Kaithal rain, people got relief from humid heat
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल में मंगलवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी का कहर जारी है। लेकिन दोपहर को अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान मे काली घटा छा गई। कुछ देर बाद जिलेभर में बारिश हुई। जिसके बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उधर, धान की फसलों में पानी की कमी थी, बारिश के बाद फसलों में पानी जमा हो गया।

विज्ञापन


जिलेभर में औसतन 5 एमएम बारिश दर्ज की गई
बारिश के बाद किसानों के चेहरे भी खिले उठे। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसलों में खाद्य का काम करेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक और बारिश की संभावना जताई जा रही है। दोपहर सवा दो बजे तक जिलेभर में औसतन 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन


आसमान में अचानक बादल छाए और बारिश होने लगी
बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बीते एक सप्ताह से अधिक समय से भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। कई दिनों से दिन में बारिश की स्थिति भी बन रही थी, लेकिन बरिश नहीं हो रही थी। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे आसमान में अचानक बादल छाए और बारिश होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार
उधर, गुहला चीका क्षेत्र में यदि अधिक बारिश होती है तो घग्घर नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। मंगलवार सुबह घग्घार जलस्तर 20 फुट दर्ज किया गया है। जो खतरे के निशान से तीन फुट कम है। यदि रात तक बारिश हुई तो नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि आगामी दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई जा  रही है। बारिश हुई तो यह धान की फसलों के लिए लाभाकारी होगी।

कुरुक्षेत्र में जमकर हुई बारिश

कुरुक्षेत्र में पिछले 3 दिन से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं लोगों को मंगलवार को दोपहर के समय उस समय बड़ी राहत मिली जब जमकर बारिश हुई हालांकि बारिश होने से शहर के अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी तो वही कई मार्केट में भी पानी भर जाने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed