{"_id":"698a37ad220d5ddbf0024b14","slug":"wearing-uniforms-made-mandatory-for-auto-rickshaw-drivers-kaithal-news-c-245-1-kht1012-144805-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑटो रिक्शा चालकों के लिए वर्दी पहनना हुआ अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑटो रिक्शा चालकों के लिए वर्दी पहनना हुआ अनिवार्य
Tue, 10 Feb 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बस अड्डे पर ऑटो रिक्शा चालकों के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल ने शिरकत की। बैठक के दौरान चालकों को नई वर्दी वितरित की गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन सख्ती से करने के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि बस अड्डा शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। ऐसे में ऑटो रिक्शा चालकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अनुशासन बनाए रखें और यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सभी ऑटो रिक्शा चालकों के लिए निर्धारित वर्दी पहनना अनिवार्य होगा, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि बिना वर्दी ऑटो चलाने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, चालकों को निर्देश दिए गए कि वे केवल निर्धारित स्थान से ही सवारी बैठाएँ और उतारें, ओवरलोडिंग से बचें, यातायात नियमों का पालन करें और यात्रियों के साथ शिष्ट व सभ्य व्यवहार बनाए रखें। इंस्पेक्टर सतपाल ने कहा कि वर्दी प्रणाली लागू होने से ऑटो चालकों की अलग पहचान बनेगी, जिससे यात्रियों का भरोसा बढ़ेगा।