फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   We should not forget culture and rites: Sudhanshu Maharaj

हमें संस्कृति और संस्कार नहीं भूलना चाहिए : सुधांशु महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
We should not forget culture and rites: Sudhanshu Maharaj
21-कैथल। सत्यलोक आश्रम में नवनिर्मित भवन व कार्यालय का उद्वघाटन करते हुए संत परमपूज्य सुधांशु महा - फोटो : Kaithal
कैथल। करनाल रोड स्थित सत्य लोक आश्रम में विश्व जागृति मंच ने शनिवार को अमृत वचन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें संत सुधांशु महाराज ने कहा कि सूचना के इस युग में मनुष्य काफी आगे बढ़ रहा है। आगे बढ़ना अच्छी बात है, लेकिन इसमें हमें अपनी संस्कृति और संस्कार को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। केवल काम के लिए मोबाइल का प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ों का आदर करने की परंपरा भी रहनी चाहिए।
विज्ञापन

इससे हम अपने भारत व धर्म की संस्कृति को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता प्रत्येक व्यक्ति को एक अच्छा इंसान बनाने के रास्ते पर ले जाती है।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला नागरिक अस्पताल के समीप संस्था के प्रधान हरि राम गुप्ता व अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। फिर वे सत्यलोक आश्रम में पहुंचे। यहां पर बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने नवनिर्मित भवन व कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही आश्रम में बने शिव मंदिर का अवलोकन किया। बाद में अमृत वचन कार्यक्रम में उन्होंने संस्कृति और संस्कार पर चर्चा की। कार्यक्रम में भाजपा विधायक लीला राम व नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग विशिष्ट अतिथि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कार्यक्रम के दौरान आश्रम में बनाए गए मंदिर के लिए उन्होंने विधायक से 30 लाख रुपये की मांग की। इस पर विधायक ने इस ग्रांट को मंजूर करने का आश्वासन दिया। संस्था के सदस्यों ने संत को चांदी का मुकुट पहनाया। सुधांशु महाराज ने विधायक को पगड़ी व अध्यक्ष को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सत्संग के बाद सत्संगियों को नाम-दान व गुरु दीक्षा दी गई। इसके साथ ही विशाल भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर समस्त कार्यकारिणी व महिला मंडल की सदस्य मौजूद रहे।

्2-कैथल। कार्यक्रम में संत परमपूज्य सुधांशु महाराज को चांदी का मुकट पहनाते हुए संस्था के प्रधान ह

्2-कैथल। कार्यक्रम में संत परमपूज्य सुधांशु महाराज को चांदी का मुकट पहनाते हुए संस्था के प्रधान ह- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed