{"_id":"62bd54c67b4d23048a291215219bb6cf","slug":"we-are-finished-police-didn-t-listen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम बर्बाद हो गए साहब...पुलिस वालों ने एक नहीं सुनीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम बर्बाद हो गए साहब...पुलिस वालों ने एक नहीं सुनीं...
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने शुक्रवार को जाट आरक्षण के लिए चले आंदोलन के दौरान उपद्रवियों का शिकार हुए लोगों से मुलाकात की और उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर उनके नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कई दुकानों पर जाकर बर्बादी के निशान देखे और पीड़ितों को गले लगाकर उन्हें सांत्वना दीं। इस दौरान लोगों का दर्द छलक पड़ा और अपने साथ हुई ज्यादतियों को बयान करते हुए लोगों ने जमकर भड़ास निकाली।
पूर्व सांसद सबसे पहले करनाल रोड स्थित दुर्गा स्वीट्स पर पहुंचे। जो एसपी आवास के बिल्कुल सामने स्थित है। यहां बाबू राम सैनी सहित अन्य लोगों ने सांसद को बर्बादी की पूरी कहानी सुनाई। इसके बाद पूर्व सांसद पद्मा सिटी मॉल पहुंचे। जहां पहुंचते ही मुरारी गेरा का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने पूर्व सांसद के सामने कहा कि जो जाटों का साथ देगा, हम उसका साथ बिल्कुल नहीं देंगे। जो जाटों के खिलाफ होगा, हम उसी के साथ होंगे। मेरा मॉल 50 बार जले। मुझे अब कोई डर नहीं। इज्जत ही चली गई है तो अब डरना किस बात का।
नवीन जिंदल ने कहा कि आप लोगों का दुख एवं रोष जायज है। इसके बाद जिंदल ने यहां तीन-चार शोरूम में हुई तोड़फोड़ का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज भी देखे। बाद में पूर्व सांसद करनाल रोड पर स्थित धनी राम सैनी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यहां धनी राम सैनी व उनके परिजनों संतरो व अन्य ने कहा कि साहब हम बर्बाद कर दिए। 17 साल की मेहनत से जो दुकान जुटाई थी, उसे नष्ट कर दिया गया। इसके बाद पूर्व सांसद जन्नत होटल पहुंचे। जहां होटल मालिक ने पूरे उपद्रव की जानकारी दी। इसके बाद उनका काफिला करनाल रोड पर स्थित सुभाष सैनी की दुकान पर रुका।
विज्ञापन
जहां सुभाष सैनी ने बिलखते हुए अपनी दास्तां ब्यां की। दिल के मरीज सुभाष ने कहा कि उसका बेटा अपाहिज है। मुश्किल से यह दुकान खड़ी की थी। पुलिस को बार-बार सूचित किया। कोई सुनने नहीं आया। आज तक भी कोई पुलिस कर्मचारी यहां हुए नुकसान को देखने तक नहीं आया। तीन बार दुकान में आग लगाई गई, इससे पहले जी भर कर लूटा।
इसके बाद नवीन जिंदल इससे आगे स्थित सुरेश सैनी की करियाणे की दुकान पर पहुंचे। जहां लोगों ने अपना दर्द ब्यां करते हुए कहा कि साहब कोई राजनेता यहां सुध लेने नहीं आया। हम गरीब लोग हैं, लुट गए। सरकार, पुलिस प्रशासन के होते हुए हमें लूट लिया गया। पूर्व सांसद ने सभी दुकानदारों को गले लगाकर सांत्वना दी।
उचित मुआवजा मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो : जिंदल
दुकानदारों को आश्वासन देते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि वे सभी पीड़ितों के साथ हैं। साथ ही सरकार से अपील है कि सभी पीड़ितों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए यथाशीघ्र मुआवजा दिया जाए। जिन-जिन जिलों के अधिकारियों ने लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्योंकि जो व्यक्ति वर्दी डाल लेता है, वह किसी जाति का नहीं रह जाता। उस पर पूरे देश की जिम्मेवारी आ जाती है। आज प्रदेश के जो हालात हो गए हैं, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। हरियाणा शांतिप्रिय प्रदेश रहा है। आरक्षण की आड़ में गरीब लोगों के साथ जो लूटपाट हुई है वह निंदनीय है। हमें आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि हमारा प्रदेश फिर से तरक्की के रास्ते पर अग्रसर हो।