फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wazir Singh Dhull took over as coordinator of Jat High School Society

Kaithal News: वजीर सिंह ढुल ने संभाला जाट हाई स्कूल सोसायटी के संयोजक का पदभार

Sat, 03 Aug 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Wazir Singh Dhull took over as coordinator of Jat High School Society
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के नवनियुक्त संयोजक वजीर सिंह ढुल ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाला लिया। इस मौके पर सदस्य जसमेर सिंह पूर्व सरपंच फ्रांसवाला, सदस्य सतबीर सिंह पूर्व सरपंच सिणद पूरी टीम के साथ मुख्य अतिथि के रूप में जाट शिक्षण संस्थान में पहुंचे। जहां सोसाइटी के पूर्व प्रशासक चंद्रशेखर सहारण ने नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम नवनियुक्त कमेटी ने सर छोटू राम की प्रतिमा को फूल माला पहनाई और आशीर्वाद लिया। इसके बाद संयोजक व टीम के सदस्यों ने एक त्रिवेणी लगाकर शुभ कार्य किया। इस मौके पर नवनियुक्त संयोजक ढुल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने जो सोसाइटी के संयोजक पद का भार उन्हें दिया है। इसके लिए उनकी टीम के सदस्य की तरफ से वे आभार जताते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाट समाज के लोगों ने जो जिम्मेवारी कार्य भार उन्हें एवं उनकी टीम को दी है। उनकी पूरी टीम ईमानदारी, कर्मठता, सद्भावना के साथ जाट शिक्षण संस्थान का नाम रोशन करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर डॉ. संदीप धालीवाल, प्रो. लाभ सिंह चौहान, डॉ. सुदेश कुमारी, विकास राविश, रविंद्र कुमार, डॉ. जयबीर धारीवाल, सतपाल रमना, बलकार सिंह सेरधा, धर्मपाल सिंह हरिपुरा, सूरज सहारण, सुभाष ढुल, खजान सिंह, लाभ सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed