फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Daily life disrupted by day-long rain; harvesting of 1509 paddy halted.

Kaithal News: दिनभर बारिश से जनजीवन प्रभावित, 1509 धान की कटाई थमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Daily life disrupted by day-long rain; harvesting of 1509 paddy halted.
सीवन क्षेत्र में बारिश के बाद खेत में खड़ी पककर तैयार 1509 धान की फसल।
कैथल। सोमवार को सुबह अचानक मौसम बदला और आसमान में घने बादल छा गए। करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुककर होती रही। इसका असर कृषि कार्यों पर भी पड़ा। बारिश के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार बारिश के कारण ग्राहक कम पहुंचे और कारोबार प्रभावित रहा। क्षेत्र में इन दिनों 1509 किस्म की धान की कटाई का कार्य शुरू होने वाला था। कई किसानों की फसल पककर तैयार है और कुछ किसानों ने सोमवार व मंगलवार को कटाई की तैयारी भी की थी। अचानक हुई बारिश के कारण खेतों में कटाई का काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन

---------
किसानों ने बताया कि बारिश के बाद खेतों में नमी कम होने तक कटाई करना मुश्किल रहेगा। बारिश का असर सब्जी उत्पादक किसानों पर भी पड़ रहा है। खेतों में सब्जियों की तुड़ाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश होने पर सब्जियों की गुणवत्ता और मंडियों तक उनकी आवक पर भी असर पड़ने की संभावना है। किसान राम रतन सैनी, मोजी मेहता व नरेंद्र सैनी सहित अन्य किसानों ने कहा कि 1509 धान की फसल पककर तैयार है और कटाई का समय चल रहा है। ऐसे में बारिश से काम रुक गया है।

सीवन क्षेत्र में बारिश के बाद खेत में खड़ी पककर तैयार 1509 धान की फसल।

सीवन क्षेत्र में बारिश के बाद खेत में खड़ी पककर तैयार 1509 धान की फसल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed