फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Waterlogging on broken road, accidents increased, loader overturned

Kaithal News: टूटी सड़क पर जलभराव बढ़े हादसे, पलटा लोडर

Thu, 30 Nov 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on broken road, accidents increased, loader overturned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौद। नगर के मुख्य मार्ग की टूटी हुई सड़क पर जलभराव से हादसे बढ़ रहे हैं। बुधवार को लदाई वाला एक लोडर सड़क पर बने गड्ढे में धंसने से पलट गया। इसमें चालक बाल-बाल बच गया। नगर के कैथल असंध मार्ग पर बुधवार को एक लोडर अचानक पलट गया। उसमें स्टील का सामान भरा हुआ था। चालक के अनुसार, गड्ढों से संतुलन बिगड़ गया था। हादसे में वह बाल बाल बच गया।

स्थानीय लोगों हवा सिंह, राममेहर, श्याम, मदन, सुभाष, अमित ने बताया कि आए दिन यहां ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक माह से यही हालात हैं। जन स्वास्थ्य विभाग की टूटी पाइपलाइन का पानी सड़क पर भर गया है। लोगों ने कहा कि संबंधित विभाग भी शिकायत के बाद कुछ नहीं कर रहे।
विज्ञापन


इस दौरान कई दुकानदारों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि खराब सड़क की वजह से उनका धंधा चौपट हो गया है। लगातार पानी भरने से अब उनके मकान व दुकानों में भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed