{"_id":"6a0a196e32bdee1e820a337a","slug":"waterlogging-in-the-streets-has-troubled-residents-making-the-route-to-the-temple-and-gogamedi-risky-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149514-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गली में जलभराव से लोग परेशान, मंदिर व गोगामेड़ी जाने वाला रास्ता बना जोखिम भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गली में जलभराव से लोग परेशान, मंदिर व गोगामेड़ी जाने वाला रास्ता बना जोखिम भरा
विज्ञापन
राजौंद। नगर के कैथल रोड पर स्थित बीएसएनएल टावर के पास गड्डी मोहल्ला की गली में भरा गंदा पानी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। गली कच्ची होने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यहां लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना लोगों का आना-जाना रहता है। विशेषकर मंदिर और गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालु इसी मार्ग का उपयोग करते हैं लेकिन गली में भरे पानी और कीचड़ के कारण निकलना बेहद मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है।
कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के लिए संबंधित अधिकारियों और पंचायत को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। जलभराव के कारण न केवल आवागमन बाधित हो रहा है बल्कि गंदगी से बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गली को पक्का करवाया जाए और पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।