फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Waterlogging has become a problem in Calleram village; villagers are forced to wade through dirty water.

Kaithal News: कैलरम गांव में जलभराव बनी समस्या, गंदे पानी से निकलकर जाने को मजबूर ग्रामीण

Sun, 30 Aug 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging has become a problem in Calleram village; villagers are forced to wade through dirty water.
कैलरम गांव में पानी से तालाब बनी गली। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसान। क्षेत्र के गांव कैलरम में बाईपास की गली में जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। कई दिनों से गली में जमा गंदा पानी अब तालाब का रूप ले चुका है। लोगों को इसी गंदे पानी से निकलकर जाना पड़ता है। समस्या के लिए ग्रामीणों ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत भी दी, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीण अनिल और जगमीत ने बताया कि बारिश के बाद तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गली में जमा हो गया था। पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण गली में गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है। पानी जमा होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आसपास के घरों में नमी आने लगी है और जहरीले जीव-जंतुओं के घरों में घुसने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर प्रशासन के समक्ष शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि जल्द पानी की निकासी नहीं करवाई गई और दोबारा बारिश होने पर गंदा पानी घरों में घुस सकता है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने समाधान शिविर में अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखी थी, लेकिन शिकायत के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। इससे ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द निकासी का स्थायी प्रबंध नहीं किया गया तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बारिश के मौसम को देखते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण करवाकर पानी की निकासी का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आने वाले दिनों में गंदा पानी घरों में घुसने और बीमारी व जहरीले जीवों के खतरे से ग्रामीणों को बचाया जा सके।

---------
रजवाहे के जरिये निकाला जाता पानी : नरेश
सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने कहा कि पंचायत की ओर से रजवाहे के जरिये पानी की निकासी का प्रयास किया जाता है, लेकिन नहर विभाग की ओर से नोटिस मिलने के कारण पंचायत के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed