फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Waterlogging due to rain, residents facing problems

Kaithal News: बारिश से जलभराव, परेशानी से जूझे बाशिंदे

Tue, 13 Aug 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, residents facing problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में सोमवार को फिर से मौसम में बदलाव हुआ। इस दौरान सुबह से समय आसमान में बादल छाए और शाम के समय बारिश हुई। इस दौरान शहर में करीब 10 एमएम बारिश हुई। इससे लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश के चलते शाम तक वातावरण में नमी बनी रही और नमी के कारण तापमान में गिरावट आई।

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि रविवार को जिले के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हुई थी। जिससे जिले के लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली थी। मौसम विभाग ने जिले में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


शहर में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और किसानों के चेहरे खिल उठे। क्योंकि किसान कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से उनकी फसलों पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी न मिलने से फसलें सूखने की कगार पर आ गई थी। मौसम विभाग अनुसार दोपहर को अधिक बारिश का अनुमान था। लेकिन हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बीते दिन के मुकाबले एक डिग्री कम रहा। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 14 अगस्त तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उधर, बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed