फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water will be conserved by the renovation of ponds

तालाबों के जीर्णोद्घार से जल का होगा संरक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Water will be conserved by the renovation of ponds
रविवार को जिले के चार गांवों के तालाबों के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। चारों गांवों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलायत के गांव चौशाला में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने, कैथल के गांव भैणी माजरा में विधायक लीला राम ने, पूंडरी के गांव बाकल में चेयरमैन एवं निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन ने व गुहला के गांव भागल में विधायक ईश्वर सिंह ने इस कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गांव चौशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में 75-75 तालाबों को अमृत सरोवर के तौर पर विकसित किया जाएगा। देशभर में श्रमिक दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर योजना का आगाज हो रहा है। सीएम मनोहर लाल ने सोनीपत के नाहरा गांव से ऑनलाइन जुड़कर शुरूआत की है। गांव चौशाला में पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस सरोवर के सुधारीकरण पर 55 लाख 38 हजार रुपये की धनराशि खर्च होगी। यह कार्य आगामी अक्तूबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। हरियाणा तालाब और अपशिष्ट प्रबंधन प्राधिकरण (पॉंड अथोरिटी) के माध्यम से तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि तालाबों के सुंदरीकरण के इस काम में तालाब की खुदाई करना, तालाब के किनारों पर बांध बनाना, पेड़ पौधे लगाना, पशुओं के लिए तालाबों में जल की व्यवस्था की जाएगी। गांव के सरपंच रहे बलदेव सिंह ने राज्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन का यह कदम बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम सुशील कुमार, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, केके बाठला सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक लीला राम ने गांव भैणी माजरा के तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि तालाबों के संरक्षण से जल संरक्षण की दिशा में काम होगा। गांव के तालाबों के सुधारीकरण से जहां जल स्वच्छ रहेगा, वहीं गंदगी से निजात मिलेगी, वहीं ओवर फ्लो पानी की समस्या से भी ग्रामीणों को छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम राकेश संधु, नायब तहसीलदार आशीष, विवेक गुप्ता, मुकेश जैन, संजय भारद्वाज, रामकुमार नैन, नरेश मित्तल, किशन चहल, बलदेव कश्यप, कृष्ण शर्मा, जोरा चहल, राजेश चहल, दलेर राठी, रविंद्र तंवर, कुशल पाल सैन, विकास कठवाड़, सत्तू कठवाड़, संदीप, प्रदीप यादव, मुनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ईश्वर सिंह ने गांव भाग में एक करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक की राशि से तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि गांव भागल के तालाब के स्वरूप को बदलकर इसे सरोवर का रूप दिया जाएगा। गांव का पानी इस तालाब में लाकर कृषि संबंधित कार्य के इस्तेमाल किया जाएगा। गांव में ही 38 करोड़ रुपये की राशि से सीवरेज व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे ऑवर फ्लो पानी की समस्या तथा गंदगी से गांव वासियों को निजात मिलेगी। शुगर मिल के एमडी विरेंद्र चौधरी, बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रदीप कुमार, एसडीओ दीपक मेहरा, जितेंद्र, गुरमेल पुनिया, कर्म सिंह, सुशील वर्मा, दरबार सिंह, कुलदीप सिंह, कृष्ण कुमार, राम स्वरूप शर्मा मौजूद रहे।

विधायक एवं चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन ने पूंडरी क्षेत्र के गांव बाकल में अमृत सरोवर मिशन के तहत शिलान्यास कार्य का शुभारंभ किया। चेयरमैन ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरोवरों की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने का काम किया है, जोकि जल संरक्षण और ग्रामीण परिवेश के सुंदरीकरण के लिए एक बहुत बड़ा कदम है। सरोवर के नवीनीकरण पर 44 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। गांव बाकल में 9 लाख रुपये की लागत से अंबेडकर भवन का नवीनीकरण किया जाएगा। इस मौके पर एसीईओ अमित कुमार, कार्यकारी अभियंता बलराज चौहान, तहसीलदार संजय चौधरी, बीडीपीओ श्याम लाल, जेई सतीश कुमार, कुलदीप, साहिल, राजेंद्र बाकल, शेर सिंह, सुनहेरा राम, धनपत, सूरजभान, जीता राम, हंसराज, जिंद्र सेठ, संजीव कुमार गामड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed