फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water will be available from the canal

Kaithal News: नहर से मिलेगा पानी, खर्च होंगे 20.36 करोड़ रुपये

Sun, 28 May 2023 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 28 May 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Water will be available from the canal
कलायत। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने गांव रामगढ पांडवा व गांव खेड़ी शेरखां में ग्रामीणों से सभा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरवाला नहर से कलायत विधानसभा के सात गांवों के जलघर तक पानी पहुंचाने के लिए 20 करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने एजेंसी को काम अलॉट कर दिया है। इसे जल्द ही शुरू करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे हजारों ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

ढांडा ने कहा कि रामगढ़ पांडवा, खरक पांडवा, पिंजूपुरा, खेड़ी लांबा, ढूंढवा व कौैलेखां में नहरी पानी की आपूर्ति की कमी के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लगाने के लिए आठ लाख 80 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वो निरंतर प्रयास करेंगी। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गांव खेड़ी शेरखा में पांच लाख रुपये की राशि से बनने वाली हरिजन चौपाल का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर सरपंच सरोज देवी, नरेंद्र कुमार, छैलू राम, देशराज जोगी, श्रीनिवास, राजेश कुमार, होशियार सिंह व महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed