{"_id":"60f76832b24959a8383e6fb59d7ec523","slug":"water-supply-stopped-at-kharadiyain-mohalla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरादियां मोहल्ले में दो सप्ताह से नहीं आया पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरादियां मोहल्ले में दो सप्ताह से नहीं आया पानी
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। खरादियां मोहल्ले में पिछले करीब दो सप्ताह से पीने का पानी न होने से कॉलोनी वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान कॉलोनी वासियों ने विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। कॉलोनी वासियों ने बताया दो-दो दिन में एक बार पानी आता है।
वार्ड के पार्षद को भी कई बार सूचित कर चुके हैं। राजकीय कन्या स्कूल के सामने से पानी के प्रेशर भी बढ़ावाया गया है। फिर भी पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि घरों में पीने का पानी न होने के कारण गर्मी के मौसम में उनका का दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। पानी न आने के कारण कॉलोनी वासियों को घरों से दूर करीब 100 मीटर पर लगे नलकूप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
कॉलोनी वासी महिला खुशी देवी, निर्मला देवी, आशा, मनजीत कौर, संगीता, ममता, सरोज, कृष्णा, ईश्वर, देसराज, कृष्ण, दीपक, अमनदीप, महेन्द्र, धमेन्द्र, दर्शन ने बताया कि ने बताया कि पिछले करीब दो सप्ताह कॉलोनी में पानी न आने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खाना बनाने, कपड़े धोने व अन्य कार्यों के लिए भी पानी नहीं है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह कई बार वार्ड के पार्षद का भी शिकायत दे चुके है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। कॉलोनी वासियों की मांग है कि प्रशासन गर्मी के मौसम को देखते हुए उनकी परेशानी दूर करने का प्रयास करे।