फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   water porblam

पानी सप्लाई से संतुष्ट नहीं हैं रामगढ़ पांडवा के ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
water porblam
लगभग पांच हजार की आबादी वाले गांव रामगढ़ पांडवा की करीब आधी आबादी जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही पानी की सप्लाई से संतुष्ट नहीं हैं। इसका बड़ा कारण वाटर टैंक में जमा हो रहा गंदा पानी है। इसके कारण गांव की आधी आबादी नलकूपों से सिर पर पानी ढोने पर मजबूर है। जहां से गांव का पानी सप्लाई होता है, हैंडपंप भी वहीं पर मौजूद है। पानी की आधी सप्लाई पाइपों के जरिए और आधे पानी की सप्लाई ग्रामीण महिलाओं द्वारा बाल्टियों और घड़ों से की जा रही है। गांव की महिला सुनहरी देवी, कमलेश, आशा, विमला, खजानी, नरेश देवी आदि ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहरी पानी सप्लाई के लिए गांव के नजदीक ही वाटर बॉक्स बनाए गए हैं। उनसे घरों में पानी सप्लाई भी हो रहा है लेकिन वाटर बॉक्स की समय से सफाई न होने के कारण इनमें गंदा पानी जमा रहता है। जिससे अक्सर बदबू भी आती रहती है। कई बार तो उसमें कीट व पक्षी भी मृत पाए गए हैं।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ सुरेंद्र दलाल ने बताया कि रामगढ़ पाडवा में विभाग की तरफ से स्वच्छ पानी सप्लाई किया जा रहा है। अगर वाटर बॉक्स की सफाई नहीं हुई है तो जल्द ही सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed