फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water lekage, Drinkig water pipeline, shopper Protest, Haryana, Kaithal

लीकेज ठीक न होने पर भड़के दुकानदार

Thu, 31 Jul 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Thu, 31 Jul 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
Water lekage, Drinkig water pipeline, shopper Protest, Haryana, Kaithal
सराफा बाजार में पेय जल पाइपलाइन की लीकेज के कारण आई दुकानों में दरारों के मामलों में कार्रवाई न होने पर सराफा बाजार के दुकानदार भड़क उठे।
विज्ञापन


दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप था कि यहां पिछले छह महीने से लीकेज के कारण दुकानों में दरारें आ गईं हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

बार-बार गुहार लगाने के बावजूद केवल मजदूर ही काम पर लगे हैं, वे भी नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं।

ऐसे में उनके लिए परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। उन्हें डर सता रहा है कि उनकी दुकानें कभी भी गिर सकती हैं।

दुकानदार सुंदर लाल, अनिल सर्राफ, अशोक कुमार, रिंकू, केशव, पप्पू सर्राफ, डिंपी सर्राफ, डिंपल सर्राफ, राजेश सर्राफ, तरसेम सर्राफ ने बताया कि काफी समय से सर्राफा बाजार में किसी जगह पाइप में लीकेज होने के कारण दुकानों की नींव में पानी भरने के कारण दीवारों में दरारें आने का सिलसिला जारी है। जिसकी शिकायत दुकानदारों ने कई बार संबंधित विभाग से की है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि पांच दिन पहले बाजार में विभाग के कर्मचारियों द्वारा लीकेज लाइन को खोजने के लिए कई स्थानों पर गड्ढे खोदे गए थे। जिस कारण राहगीर व वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों के आगे गड्ढे खुले होने के कारण मिट्टी दुकानों में आ रही है और उनकी दुकानदारी पर प्रभावित हो रही है।

उनका आरोप है कि लीकेज मिलने के बाद भी विभाग द्वारा पाइप को बदलने में काफी समय लगाया जा रहा है।

इस समय बारिश होने के आसार बने हुए हैं और बरसात होने की सूरत में गड्ढों में पानी भरने के साथ दुकानों की नींवों में पानी भरने का भय बना हुआ है।

अगर ऐसे हालत बनते हैं तो दुकानों में और अधिक दरारें आ जाएंगी, जिससे कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही संबंधित विभाग द्वारा पाइप लाइन को बदलकर खुले गड्ढों को बंद नहीं किया तो कठोर कदम उठाने पर बाध्य होंगे।

वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के एसई एके पाहवा ने कहा कि दुकानदारों की शिकायत के आधार पर बाजार में लीकेज को खोजने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं।

इस कार्य को ठीक करने में समय लगता है। विभाग का भरसक प्रयास रहता है कि कार्य शीघ्रता से निपटाया जाए। बाजार में जल्द ही पाइप लाइन को बदलकर गड्ढों को बंद करवा दिया जाएगा।

दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed