फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water flowing wastefully on roads

Kaithal News: सड़कों पर व्यर्थ बहता रहा पानी

Tue, 09 Jul 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Water flowing wastefully on roads
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। किसान खेतों में पानी को तरसते रहे, लेकिन पानी सड़कों पर व्यर्थ होकर बहता रहा। यह नजारा सोमवार को ढांड में उस वक्त देखने को मिला जब पबनावा डिस्ट्रीब्यूट्री में नहर विभाग ने पहली बार उसमें पानी छोड़ा गया। पानी खेतों तक तो नही पहुंच पाया लेकिन ढांड में कुरुक्षेत्र रोड़ बाईपास पर सड़क को ठंडक पहुंचाता हुआ दूसरे छोर तक बहता रहा और अधिकारी बेपरवाह नजर आए।

युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि नहर विभाग ने बिना किसी तैयारी के रजवाहे में पानी छोड़ा गया। कन्या महाविद्यालय ढांड-डडवाना के पास पहले से ही रजवाहे का एक हिस्सा टूटा हुआ था। उसमें पानी आते ही सडक़ किनारे बहना शुरू हो गया और देखते ही देखते सड़क के ऊपर से पानी दूसरी ओर बहने लगा। आर्य ने कहा कि खेत में धान पानी के इंतजार में सूख रही है, और यहां नहरी पानी खेतों की बजाय सड़कों पर बह रहा है जोकि नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। आर्य ने आरोप लगाया है कि हर वर्ष रजवाहों की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह कागजों में बहा दिया जाता है। अगर अधिकारी धरातल पर सही ढंग से काम करें तो रजवाहों का पानी इस तरह से व्यर्थ ना बहता। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


दूसरी ओर नहर विभाग के जेई गुरचरण ने बताया कि सोमवार को पबनावा डिस्टीब्यूट्री में पहली बार सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया था। किसानों ने बारिश के भय से मोरी बंद कर दी थी। इससे रजवाहा ओवरफ्लो होकर टूट गया। इसको पाटने के लिए मजदूरों को लगाया है। जिसे जल्द ठीक करके सड़क पर बहते पानी को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed