फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water filled in the streets of HUDA Sector-19

हुडा सेक्टर-19 की गलियों में भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the streets of HUDA Sector-19
Water filled in the streets of HUDA Sector-19 - फोटो : Kaithal
शहर का पॉश इलाका कहे जाने वाले हुडा सेक्टर -19 पार्ट-वन में लंबे समय से गलियों में पानी जमा होने से सेक्टरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेक्टरवासियों का आरोप है कि हेल्पलाइन नंबर पर वे कई बार शिकायत दे चुके हैं। इसके बाद अब कई बार समस्या के बारे में प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सेक्टरवासी गौरव गोयल, अनिल कुमार, विनोद कुमार गोयल व शिवम गोयल ने बताया कि गलियों में भरे पानी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बरसात में यहां गलियाें में जलभराव हो जाता है। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। घरों के आगे जमा गंदे पानी पानी से आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। गंदे पानी के जमा होने के कारण सेक्टर में अधिक मात्रा में मच्छर पैदा हो रहे है। इससे लोगों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वे डीसी सहित हुडा अधिकारियों को कई बार समस्या के बारे में अवगत करा चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि पिछले काफी समय से यही हो रहा है। मौसम बदल रहा है, जिससे गंदे पानी से बीमारियां फैलने का डर भी स्थानीय लोगों को सता रहा है। बदलते मौसम को देखते हुए हुडा के लोगों ने तुरंत समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। हुडा एक्सईएन धर्मबीर ने बताया कि सेक्टर में सीवर की सफाई करवाई जारी है। इसके बाद भी अगर कहीं पर सीवरेज की समस्या है तो वहां मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed