{"_id":"67bb721e65180cbb500c0e06","slug":"water-drainage-stray-animals-are-election-issues-no-discussion-is-taking-place-kaithal-news-c-245-1-kht1001-128287-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पानी निकासी, बेसहारा पशु हैं चुनावी मुद्दा, नहीं हो रही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पानी निकासी, बेसहारा पशु हैं चुनावी मुद्दा, नहीं हो रही बात
विज्ञापन
नरेंद्र राणा
पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी में हो रहे चुनावों में पानी निकासी और बेसहारा पशुओं की समस्या बड़ा चुनावी मुद्दा है लेकिन इन चुनावों में अभी कोई बात नहीं हो रही है। पूंडरी के 16 वार्डों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के अलावा अध्यक्ष पद के तीनों प्रत्याशियों बबली गोस्वामी, गुड्डी सैनी और भाजपा प्रत्याशी ममता सैनी ने चुनाव जीतने में पूरी ताकत झोंक दी है।
पूंडरी के दो वार्डों वार्ड नंबर दो और 11 में सहमति बन चुकी है। इसलिए 14 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं। कस्बा वासियों ने बताया कि वार्ड नंबर नौ की भाजपा प्रत्याशी भी लगभग जीती हुई मानी जा रही है, क्योंकि अभी तक उनके मुक़ाबले में चुनाव लड़ रही प्रत्याशी कहीं दिखाई तक नहीं दे रही है। कस्बावासियों की मानें तो पूंडरी के इस चुनाव में कोई भी प्रत्याशी पूंडरी के इन मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है।
पूंडरी नगरपालिका के लगभग दो साल की देरी से हुए चुनावों के चलते सभी वार्डों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। कस्बावासियों का कहना है कि वैसे तो पूंडरी के हर वार्ड में समस्याओं का अंबार है लेकिन नगरपालिका पालिका कार्यालय से महज चंद कदमों की दूरी पर चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय व बसंती माता गऊ घाट के पास थोड़ी सी बारिश में जमा होने वाले कीचड़ भरे पानी से शहर वासी सबसे अधिक परेशान हैं। कस्बावासियों ने बताया कि यह चौक पूंडरी शहर में प्रवेश के लिए सबसे अहम है।
विज्ञापन
इसका दूसरा विकल्प पाई रोड है जो कई किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही तय होता है। बारिश होने पर महिलाओं व ख़ासकर स्कूली छात्राओं को गंदे पानी से ही गुजरने पर विवश होना पड़ता है। पूंडरी की सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा वाहन चालकों की परेशानी का भारी सबब बना हुआ है। हालांकि पूंडरी में क्षेत्र की सबसे बड़ी गोशाला है। बावजूद इसके आए दिन बेसहारा पशु आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं।
लोगों के साथ साथ गाय व नंदी भी अपनी जान गवां रहे हैं। पूंडरी शहर में पानी निकासी की समस्या आज ही पैदा नहीं हुई। यह समस्या वर्षों पुरानी व सबसे मुख्य समस्या है। बरसात में पूंडरी शहर जलमग्न नज़र आता है।
बस स्टैंड से शहीद गिरधर लाल आहलूवालिया चौक, गुरु ब्रह्मानंद चौक से बस स्टैंड, अनाज मंडी के चारों गेट, श्मशान घाट के सामने हुडा मार्केट और बसंती माता के पास कई कई फ़ीट पानी खड़ा हो जाता है। वैसे तो पूंडरी में पानी निकासी का मुद्दा हर विधानसभा चुनाव का अहम और मुख्य मुद्दों में शामिल रहता है लेकिन फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।