{"_id":"64a8609bb59f27c9760c3b34","slug":"water-bill-sent-without-connection-kaithal-news-c-18-1-knl1004-167801-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिना कनेक्शन भेजा पानी का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिना कनेक्शन भेजा पानी का बिल
Sat, 08 Jul 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। जिसमें विभाग ने बिना पानी के कनेक्शन के ही पानी का बिल भेज दिया। गांव पाडला निवासी सोहन लाल ने बताया कि उसके मोबाइल पर संदेश आया है कि उनका 1608 रुपये पानी का बिल बकाया है। इसमें उपभोक्ता नंबर 3860856 है। जबकि घर में कोई भी पानी का कनेक्शन नहीं है।
गली में भी जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई भी पाइप लाइन नही बिछाई गई है। इससे पहले भी पिछले साल बीरबल सिंह के नाम से 1606 रुपये पानी का बिल भेज दिया गया था। इसका उपभोक्ता नंबर 4407413 था। बिल को दुरुस्त करवाने के लिए वे विभाग के कई चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हुआ। अब उन्होंने समाधान के लिए मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पटल पर शिकायत दी है। पिछले साल भी विभाग ने सर्वे करके पानी कनेक्शन बंद किया था, लेकिन अब भी विभाग ने दूसरे के नाम से पानी का बिल भेज दिया है। अधीक्षक अभियंता अशोक खंडूजा ने कहा कि इस मामले में शिकायत मिलने पर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।