{"_id":"6210045b3b8dc251f0579164","slug":"wardrobe-table-chair-will-be-given-in-play-schools-kaithal-news-knl994111144","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ले स्कूलों में दिए जाएंगे अलमारी, मेज-कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्ले स्कूलों में दिए जाएंगे अलमारी, मेज-कुर्सी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि स्कूल पूर्व शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्ले स्कूलों में संसाधन बढ़ाने की प्रक्रिया तेज की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में विकसित हो रहे 4000 प्ले स्कूलों में एक अलमारी, एक मेज व दो कुर्सियों की खरीद को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कहा कि भविष्य में बच्चों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से प्ले स्कूल अहम भूमिका निभाएंगे। ये जानकारी उन्होंने शुक्रवार को अपने आवास पर दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4000 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में विकसित किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग प्रारंभिक शिक्षा के लिए आधार बनाएगा। जिसमें हर वर्ग, विशेषकर गरीब व वंचित लोगों को अपने बच्चों को निजी संस्थानों में भेजने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उन्हें प्ले स्कूल में हरसंभव व्यवस्था मिलेगी। राज्यमंत्री ने कहा कि हर प्ले स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए 20 कुर्सी तथा पांच मेज एवं पानी उपलब्ध करवाने के लिए वाटर प्यूरीफायर की खरीद को मंजूरी दी जा चुकी है। यही नहीं वीरवार शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय खरीद समिति की बैठक में हर प्ले स्कूल में सामान रखने के लिए एक अलमारी, एक मेज तथा स्टाफ के बैठने के लिए दो कुर्सियों की खरीद को मंजूरी दी गई है। जिसपर 6 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।