फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ward-17 will become a model, teams will spread the message of change at every doorstep.

Kaithal News: वार्ड-17 बनेगा मॉडल, हर चौखट पर बदलाव का संदेश देंगी टीमें

Mon, 09 Mar 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ward-17 will become a model, teams will spread the message of change at every doorstep.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल।नगर परिषद की नई पहल के तहत अब वार्ड नंबर-17 की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। शहर के पिछड़े इलाकों में गिने जाने वाले इस वार्ड को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने के लिए परिषद ने व्यापक योजना तैयार की है। इस अभियान के तहत स्वच्छता टीमें अब केवल गलियों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि हर घर की चौखट तक पहुंचकर लोगों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेंगी।

नगर परिषद की विशेष टीमों का मुख्य फोकस जन-जागरूकता पर रहेगा। अभियान के दौरान टीमें वार्ड के प्रत्येक घर में जाकर लोगों को कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी देंगी। स्थानीय निवासियों को समझाया जाएगा कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना क्यों आवश्यक है और इससे स्वच्छता व्यवस्था को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही डस्टबिन के सही उपयोग और कचरा गाड़ी में अलग-अलग कचरा डालने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

परिषद का मानना है कि जब तक आम नागरिक इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी नहीं करेंगे, तब तक किसी भी वार्ड को पूरी तरह स्वच्छ बनाना संभव नहीं है। इसी सोच के साथ परिषद की टीमें घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी और उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछड़ेपन का टैग हटाने की तैयारी : वार्ड-17 को अक्सर बुनियादी सुविधाओं के अभाव और गंदगी के कारण पिछड़ा वार्ड माना जाता रहा है। इस छवि को बदलने के लिए नगर परिषद ने एक विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया है।

इसके तहत केवल साफ-सफाई ही नहीं, बल्कि वार्ड के समग्र सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों का लक्ष्य है कि आने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में इस वार्ड को बेहतर स्थान दिलाया जाए, ताकि यह अन्य वार्डों के लिए भी एक उदाहरण बन सके। वार्ड पार्षद प्रवेश शर्मा ने बताया कि इस नई पहल से वार्डवासियों में उत्साह का माहौल है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में वार्ड की सूरत पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी।

वार्ड-17 को मॉडल वार्ड बनाने के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। नगर परिषद की टीमें लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को भी नोट करेंगी और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। -कपिल शर्मा, जिला नगर आयुक्त

बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प



n
इस अभियान के तहत वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

n
वार्ड की टूटी हुई गलियों और सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके।

n
जिन स्थानों पर अंधेरा रहता है, वहां नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी और खराब पड़ी लाइटों को भी तुरंत दुरुस्त किया जाएगा।

n
नालियों की गहराई से सफाई कराई जाएगी और जहां जरूरत होगी, वहां उनकी कवरिंग भी कराई जाएगी, ताकि गंदगी और बदबू की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed