फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ward 14 residents troubled by broken roads

Kaithal News: वार्ड-14 के निवासी टूटी सड़कों से परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ward 14 residents troubled by broken roads
कैथल के वार्ड 14 की बदहाल सड़क।
कैथल। शहर के वार्ड-14 में इन दिनों टूटी और जर्जर सड़कों की समस्या से स्थानीय निवासी परेशान हैं। क्षेत्र की कई गलियां और मुख्य रास्ते लंबे समय से बदहाल पड़े हैं जिससे लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है और आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड की अधिकतर सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है जिससे धूल और कीचड़ की समस्या भी बढ़ गई है। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग को बार-बार शिकायत देने के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो वे मजबूर होकर आंदोलन करने पर विवश होंगे। वार्ड-14 के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की सड़कों का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वार्ड निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह रोजाना काम पर जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। कई बार बाइक फिसलने से वे खुद भी चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या के लिए कई बार नगर परिषद में शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
- सीमा देवी का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो यह सड़क और भी खतरनाक साबित हो रही है। बच्चे स्कूल जाते समय अकसर गिर जाते हैं जबकि बुजुर्गों को चलने में काफी दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि बारिश के समय तो घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।


- स्थानीय दुकानदार संदीप ने बताया कि खराब सड़कों का असर उनके व्यापार पर भी पड़ रहा है। ग्राहक आने से कतराते हैं और कई बार वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां दूर खड़ी करनी पड़ती हैं। इससे कारोबार में गिरावट आई है।

कैथल के वार्ड 14 की बदहाल सड़क।

कैथल के वार्ड 14 की बदहाल सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed