फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wanted person arrested for cheating in the name of job in army

Kaithal News: फौज में नौकरी के नाम पर ठगी में वांछित काबू

Thu, 22 May 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Wanted person arrested for cheating in the name of job in army
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फौज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर फर्जी कॉल लेटर जारी कर रुपये हड़पने के एक मामले में थाना कलायत की पुलिस ने वांछित आरोपी गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना के एएसआई मंजीत सिंह की टीम ने गांधी नगर करनाल निवासी आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बडसीकरी खुर्द निवासी राममेहर ने शिकायत दी थी कि वर्ष 2018 में उसके ही गांव के नफे सिंह ने उसको कहा कि वह फौज में नौकरी लगवाने का काम करता है और वह उसके भाई संदीप को फौज में नौकरी लगवा सकता है। मैंने उसके झांसे में आकर एक अन्य व्यक्ति करनाल निवासी सुरेंद्र को पांच लाख रुपये व नफे सिंह को दो लाख रुपये दे दिए। आरोपियों की ओर से उसके भाई संदीप को फौज में नौकरी लगने के फर्जी लेटर भेजे। जो उपरोक्त आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे सात लाख रुपये हड़प कर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


इस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सुरेंद्र उक्त मामले में अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर था। जिसे न्यायालय ने सात मई 2025 को भगोड़ा घोषित किया गया था। आरोपी सुरेंद्र पहले ही धोखाधडी के एक अन्य मामले में जिला जेल करनाल में बंद था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed