फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wake up from your slumber now; it is time to wake up...

Kaithal News: नींद से जाग जाओ अब, समय है जाग जाने का...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Wake up from your slumber now; it is time to wake up...
संत कबीर दास की जयंती के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी में भाग लेते कवि। विज्ञ​प्ति
कैथल। गांव पाई में संत गुरु रविदास मंदिर सभागार में सद्भावना साहित्य सदन कैथल की ओर से संत कबीर दास की जयंती के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने संत कबीर के विचारों को याद करते हुए सामाजिक सद्भाव, मानवता और नैतिक मूल्यों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि डॉ. भरतपाल पाई ने समाज को जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा, नींद से जाग जाओ अब, समय है जाग जाने का। वहीं दिनेश बंसल दानिश ने ईश्वर की सर्वव्यापकता पर अपनी रचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


इसके अलावा गोष्ठी में दिलबाग अकेला, सतप्रकाश, सुरेंद्र कंवल हरियाणवी, संजय पाई, धर्मपाल, डॉ. कुमार अशोक, सतपाल पराशर आनंद, दिनेश बंसल, महेंद्रपाल सारस्वत काण्व द्विवेदी और अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। कविताओं में समाज में बढ़ती चुनौतियों, मानवता, मित्रता, अध्यात्म, प्रकृति और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवान सिंह फौजी ने की और प्रो. अनिल सौदा मुख्यातिथि रहे। सतपाल पराशर आनंद और दिनेश बंसल दानिश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महात्मा जयपाल दास का सान्निध्य प्राप्त हुआ और मंच संचालन डॉ. कुमार अशोक ने किया।
विज्ञापन

बलवान सिंह फौजी ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रो. अनिल सौदा ने संत कबीर के विचारों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि उनके संदेश सामाजिक समरसता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में संत कबीर दास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और साहित्य और समाज के प्रति योगदान देने वाले सभी रचनाकारों का सम्मान किया गया।

संत कबीर दास की जयंती के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी में भाग लेते कवि। विज्ञप्ति

संत कबीर दास की जयंती के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी में भाग लेते कवि। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed