{"_id":"61953b690a24b556f37af820","slug":"votes-will-be-made-under-special-campaign-till-november-30-kaithal-news-knl89919657","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 नवंबर तक विशेष अभियान के तहत बनाए जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 नवंबर तक विशेष अभियान के तहत बनाए जाएंगे वोट
विज्ञापन
Votes will be made under special campaign till November 30
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरवाइजर व बीएलओ निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों अनुसार जिम्मेदारी से कार्य करना सुनिश्चित करें। गत 13 व 14 नवंबर को विशेष अभियान के तहत वोट बनाने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन विभिन्न बूथों पर 6 बीएलओ गैर हाजिर पाए गए थे। इसकी चेकिंग उन्होंनेे स्वयं बूथों पर जाकर की थी, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह निर्देश डीसी प्रदीप दहिया ने जारी किए। उन्होंने कहा कि वोट बनवाने का यह विशेष अभियान 30 नवंबर तक चलेगा तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए दावे तथा आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी।
प्रदीप दहिया लघु सचिवालय के ईवीएम वेयर हाउस में जिला के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक व सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के साथ-साथ सुपरवाइजरों व बीएलओ को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से अब तक 7 हजार 278 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 6 हजार 737 मैनुअल तथा 543 आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह आयुक्त भी इस कार्य की समीक्षा करेंगे। संबंधित अधिकारी अपनी पूरी तैयारियां करें और आने वाले फार्मों की गहनता से जांच भी जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों का ही वोट बनें। यदि किसी भी स्तर पर कोई भी खामी रहती है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 27 व 28 नवंबर को भी विशेष अभियान के तहत वोट बनाई जाएगी तथा सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अपने क्षेत्र में उनके अधीन कार्यरत मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। कॉलेजों में भी लगाए जाएं मतदान के शिविर, ताकि आसानी से युवा अपने वोट बनवा सके। एडीसी समवर्तक सिंह, एसडीएम नवीन कुमार, विरेंद्र ढुल, दिलबाग सिंह, सीटीएम अमित कुमार, नगर आयुक्त कुलधीर सिंह, डीईओ अनिल शर्मा, चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष चंद के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।