फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Voters are not being found at home due to the paddy transplanting season.

Kaithal News: धान रोपाई के सीजन के कारण घरों पर नहीं मिल रहे मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Voters are not being found at home due to the paddy transplanting season.
एक बूथ पर एसआईआर के फार्म भरते हुए बीएलओ।
गुहला-चीका। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में बीएलओ को कई प्रकार की कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है। धान रोपाई के सीजन के कारण मतदाता घरों पर नहीं मिल रहे हैं और दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से इस कार्य को जल्द से जल्द निपटाने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में एसआईआर के कार्य में लगे बीएलओ भारी दबाव में हैं।
विज्ञापन

बार-बार घरों के चक्कर लगाने के बावजूद कुछ मतदाता अपना पासपोर्ट साइज का फोटो और अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं करवा रहे। नए मतदाताओं को वर्ष 2002 की जानकारी जुटाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। नवविवाहित महिलाएं भी इस उलझन में हैं कि वे एसआईआर के लिए डाटा मायके से जुटाएं या सुसराल से। इसी प्रकार एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के लिए वर्ष 2002 की सूची के अनुसार जानकारी भरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर के लिए 15 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है। बीएलओ ने एसआईआर फार्म मतदाताओं तक पहुंचा दिए हैं लेकिन घरों में मौजूद व्यक्ति पूरी जानकारी देने में सक्षम नहीं होते। एसआईआर के कार्य में लगे कुछ बीएलओ ने बताया कि फार्म लेने के लिए मतदाताओं के घरों के कई-कई चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अभी कई मतदाताओं की जानकारी नहीं मिली पाई है। पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान जितेंद्र बनवाला ने कहा कि अधिकारियों की ओर से बीएलओ पर काम करने का दबाव बनाया जा रहा है जबकि राजनीतिक पार्टियों के बीएलएओ कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। इसकी शुद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। यदि फिर भी किसी मतदाता तक बीएलओ नहीं पहुंचा है तो वह स्वयं फार्म भरकर बीएलओ को दे सकता है। सभी मतदाता समय रहते फार्म भरकर अपने मताधिकार को सुरक्षित रखें।
- मनीष कुमार यादव, एसडीएम गुहला।

एक बूथ पर एसआईआर के फार्म भरते हुए बीएलओ।

एक बूथ पर एसआईआर के फार्म भरते हुए बीएलओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed