{"_id":"693b226eb7bc6a9acb09c300","slug":"vote-theft-is-a-big-crime-in-a-democracy-vikas-saharan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-799916-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजातंत्र में वोट चोरी बड़ा अपराध है : विकास सहारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजातंत्र में वोट चोरी बड़ा अपराध है : विकास सहारण
Fri, 12 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कांग्रेस की 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली को लेकर विधायक विकास सहारण ने कलायत में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने दावा किया कि कलायत हलके से लगभग एक हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे।
पत्रकारों से बातचीत में विधायक विकास सहारण ने कहा कि प्रजातंत्र में आम आदमी के पास सबसे बड़ा हथियार उसका मताधिकार है। यदि वोट ही चोरी हो जाए तो इससे बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा और बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने “वोट चोरी” कर सरकार बनाई।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए और मतदान प्रक्रिया में मनमानी की गई, जिसकी वजह से महागठबंधन को नुकसान हुआ। सहारण ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह निरंकुश होती जा रही है और यहां तक कि केंद्रीय गृहमंत्री भी लोकसभा में असंसदीय भाषा का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
कलायत के विकास कार्यों पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के कई मुद्दे उन्होंने विधानसभा में कई बार उठाए, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। तीन करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र अधूरा और जर्जर स्थिति में खड़ा है। कपिल मुनि माइनर की मरम्मत से लेकर महाराजा अग्रसेन पार्क के अधूरे कार्य तक—भाजपा सरकार कलायत की ओर ध्यान नहीं दे रही।बैठक में डीडी राणा, कमल धीमान, सत्यनारायण जैलदार, नवीन शर्मा, डॉ. सुरेश जगदेवा, जोनी राणा, मंगत राम ठेकेदार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।संवाद न्यूज एजेंसी

कलायत के विकास कार्यों पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के कई मुद्दे उन्होंने विधानसभा में कई बार उठाए, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। तीन करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र अधूरा और जर्जर स्थिति में खड़ा है। कपिल मुनि माइनर की मरम्मत से लेकर महाराजा अग्रसेन पार्क के अधूरे कार्य तक—भाजपा सरकार कलायत की ओर ध्यान नहीं दे रही।बैठक में डीडी राणा, कमल धीमान, सत्यनारायण जैलदार, नवीन शर्मा, डॉ. सुरेश जगदेवा, जोनी राणा, मंगत राम ठेकेदार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।