{"_id":"6958151535a044379309f01c","slug":"volunteers-were-taught-volleyball-skills-at-the-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-815508-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में स्वयंसेवकों को सिखाए वॉलीबॉल के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में स्वयंसेवकों को सिखाए वॉलीबॉल के गुर
Sat, 03 Jan 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी,
ढांड। बलिदानी केहर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के चौथे दिन खेल एवं शारीरिक गतिविधियों पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पीटीआई सुरेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों को वॉलीबॉल खेलने के व्यावहारिक गुर सिखाए और खेलों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
पीटीआई सुरेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए, क्योंकि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
नियमित खेल गतिविधियों से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और अनुशासन व टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने बताया कि आज खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। हरियाणा सरकार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ सरकारी नौकरियां भी प्रदान कर रही है। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। प्राध्यापिका पिंकी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर स्वयंसेवकों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की।