{"_id":"67eaee0c6ae1be3380053507","slug":"volunteers-took-out-awareness-rally-kaithal-news-c-18-1-knl1004-614461-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली
Tue, 01 Apr 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय मॉडल स्कूल में प्रवेशोत्सव के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य विजेंदर सिंह ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अध्यापक भूपेंद्र सिंह, गुरनाम, बिजेंद्र सिंह, मंजेश सिंह, मंजू, रितु, प्रिंस, प्रशांत ने घर - घर जाकर नए बच्चों को विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने सभी को विद्यालय में हो रही एन एस एस व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों द्वारा विद्यालय की नई बिल्डिंग के पास लगाए गए पेड़-पौधों की कटाई - छटाई, पानी देना व खाद आदि डाला गया। संवाद
साथ ही एक टीम ने शहीद सियाराम की प्रतिमा की सफाई भी की।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी विकास नेहरा ने बच्चों को जलपान करा कर उन्हें अपने भविष्य में समाजसेवा के लिए जागरूक रहने और लगन व मेहनत के साथ अगली कक्षाओं में अच्छे अंक ले कर पास होने की सीख दी। संवाद