फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Volunteers performed yoga and took out a morning procession.

Kaithal News: स्वयंसेवकों ने किया योगाभ्यास और प्रभात फेरी निकाली

Sun, 18 Jan 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Volunteers performed yoga and took out a morning procession.
पूंडरी। डी.ए.वी. कॉलेज पूंडरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से गांव फतेहपुर में 15 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन विविध सामाजिक एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे स्वयंसेवकों द्वारा योगाभ्यास और प्रभात फेरी के साथ की गई। इसके बाद कॉलेज ग्राउंड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जल बचाओ-जीवन बचाओ तथा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने फतेहपुर गांव स्थित आर्य समाज मंदिर में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद अश्वनी खुराना ने साइबर लिटरेसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक, इंटरनेट, मोबाइल और कंप्यूटर का जिम्मेदारीपूर्ण और सुरक्षित उपयोग आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने और डिजिटल साधनों का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। स्टार्टअप आइडिया पर व्याख्यान देते हुए कहा कि शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, कृषि और रोजमर्रा की जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए स्टार्टअप के माध्यम से नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। वृद्ध आश्रम के प्रधान जगजीत सिंह ने स्वयंसेवकों को माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा को जीवन का अहम कर्तव्य बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed