फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Volleyball player Ajay selected in Under-20 Indian team

वॉलीबॉल खिलाड़ी अजय का अंडर-20 भारतीय टीम में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Volleyball player Ajay selected in Under-20 Indian team
20-कैथल। वॉलीबॉल खिलाड़ी अजय कुमार। - फोटो : Kaithal
जिले के गांव पबनावा के वॉलीबॉल खिलाड़ी अजय कुमार का चयन अंडर-20 भारतीय टीम में हुआ है। इसके लिए 22 और 23 जुलाई को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ट्रायल लिए गए थे। जहां अजय कुमार के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें भारतीय टीम के लिए चयनित किया गया है। अब अजय ईरान में होने वाली विश्व प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। यह प्रतियोगिता 24 अगस्त से 2 सितंबर तक होगी। अजय के चयन से पूरे गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि चार साल पहले उसने खेलना आरंभ किया था। इस दौरान स्कूल स्तर पर कोलकाता में नेशनल में गोल्ड जीता। इसके बाद ईरान में हुई सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी उनका अच्छा प्रदर्शन रहा। इसके अलावा वह दो बार हरियाणा की टीम में खेल चुका है। साल 2019 में कोलकाता में हुई स्कूल नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में खेलते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन

इस समय वह वॉलीबॉल कोच यादविंद्र सिंह से प्रशिक्षण ले रहे हैं। जो भारतीय खेल प्राधिकरण के कस्बा मस्तवाना जिला संगरूर में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह 12वीं कक्षा में जिला संगरूर स्थित केपीएस स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। अजय कुमार ने बताया कि वे एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं। पिता रमेश चंद खेती करते हैं। मां सीमा देवी गृहिणी हैं। दोनों ने उसे मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है कि उसका चयन भारत की टीम में हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed