फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   vivekanand jayanti, civic, merathan

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रन फॉर यूथ मैराथन में पांच हजार यूथ दौड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
vivekanand jayanti, civic, merathan
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने जिला प्रशासन द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में रन फॉर यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन स्टेडियम से शुरू होकर शहर में करनाल रोड, पिहोवा चौक, छोटू राम चौक, आरकेएसडी कॉलेज होते हुए वापिस स्टेडियम परिसर में संपन्न हुई। जहां शुभारंभ अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें। युवा हर प्रकार के नशे से दूर रहें तथा सभ्य व सुसंस्कृत समाज का निर्माण करें। सभी खिलाड़ी खेल की भावना से खेलों को खेलते हुए प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। सरकार द्वारा खिलाड़ियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनमें नकद धनराशि तथा रोजगार उपलब्ध करवाना भी शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन के संदर्भ में कहा कि उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेंद्र नाथ था तथा उनका जन्म सामान्य परिवार में हुआ था। उन्होंने शिकागो में आयोजित समारोह में भारतीय संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी थी। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी युवा हर प्रकार के नशे से दूर रहें। नशे की लत जीवन को बर्बाद कर देती है। राज्यमंत्री मैराथन को शुरू करके खुद भी उसका हिस्सा बनीं। डीसी सुजान सिंह, एसपी विरेंद्र विज, एसडीएम कमलप्रीत कौर, सीटीएम जगदीप सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, तुषार ढांडा ने मैराथन में हिस्सा लिया। इस मैराथन में 5 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें शिक्षा विभाग, खेल विभाग व अन्य विभागों के अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल थे। मैराथन में नेताओं, अधिकारियों के अलावा शहरवासी महिला जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी, सुखविंद्र पटवारी, ग्राम सचिव विकास शर्मा, जगा सैनी, संदीप कैलरम, रमेश कुमार, डीएसपी रविंद्र सांगवान, कृष्ण कुमार, बलजिंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य एसके गोयल, डॉ. भीम राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ऋषि पाल बेदी, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, बीरबल दलाल, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, डीईओ बिजेंद्र नरवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही, डीएसओ सतविंद्र गिल, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, एक्सईएन कुलदीप, प्रशांत, बनारसी दास, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, एमई राजकुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मैराथन की समाप्ति के बाद केलों पर उमड़ पड़ी भीड़
मैराथन समाप्ति के बाद स्टेडियम में पहुंचे लोगों को केले वितरित किए गए। जहां केलों से भरे कैंटर के चारों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में धक्का-मुक्की हुई। लोगों ने केले खाकर छिलके पूरे मैदान में बिखेर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन के बैनर्स में नाम न होने पर नहीं पहुंचे विधायक लीला राम
कैथल। मैराथन के पोस्टर्स व बैनर्स में विधायक लीला राम का नाम ना होने के कारण विधायक लीला राम कार्यक्रम में नहीं पहुंचे शनिवार शाम चर्चा हो गई थीं कि मैराथन के लिए आयोजित कार्ड व पोस्टर और बैनर्स में विधायक लीला राम का नाम नहीं हैं। प्रशासन के पास यह सूचना पहुंची तो आनन-फानन में शनिवार रात्रि नायब तहसीलदार निमंत्रण लेकर पहुंचे। विधायक की अनदेखी के कारण उनके समर्थक भी सुबह मैराथन में नहीं पहुंचे। इस संबंध मेें लीला राम ने कहा कि उनके पास इस आयोजन का निमंत्रण नहीं था। जिस कारण वे इसमें नहीं गए। क्यों नहीं दिया गया निमंत्रण, यह जिला प्रशासन जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed