फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Visit Ward-1 and see incomplete development work

वार्ड-एक का दौरा कर देखे अधूरे विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Visit Ward-1 and see incomplete development work
29-गुहला चीका। नपा अध्यक्ष रेखा रानी को मागपत्र सौंपते हुए वार्ड निवासी। - फोटो : Kaithal
गुहला चीका। चीका नगरपालिका अध्यक्ष रेखा रानी ने मंगलवार को वार्ड नंबर-एक का दौरा कर यहां पर अधूरे पड़े विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने वार्ड में कई सालों से अधूरे पड़े सामुदायिक केंद्र के भवन को देखा। इस दौरान उन्होंने इसका निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वर्षों से टूटी पड़ी गलियों का भी उन्होंने अवलोकन किया। साथ ही लोगों को विश्वास दिलाया कि यहां पर बरसाती पानी की निकासी, गलियों नालियों की सफाई का समुचित प्रबंध जल्द किया जाएगा। इससे लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इस मौके पर अध्यक्ष ने श्मशान घाट का भी निरीक्षण किया और वहां पर जल्द ही पेयजल की व्यवस्था करवाने की बात कही।
विज्ञापन

वार्ड वासियों ने अध्यक्ष के समक्ष मांग रखी कि चीका गांव के तालाब के आसपास हो रहे अवैध कब्जों को रोका जाए। लोगों ने बरसाती पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइप की सफाई करवाने की भी मांग रखी। वार्ड वासियों ने वार्ड की अन्य समस्याओं के संबंध में अध्यक्ष को मांगपत्र भी सौंपा। इस मौके पर सुरेश शर्मा, प्रदीप सीड़ा, महेश शास्त्री, भूषण शर्मा, हरबंस सीड़ा, जरनैल सिंह, बलकार सीड़ा, सूरजभान शर्मा, धर्मवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed