{"_id":"636aa955291b5c50061b8a9a","slug":"visibility-50-meters-trouble-for-drivers-kaithal-news-knl1268835174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृश्यता 50 मीटर, वाहन चालकों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृश्यता 50 मीटर, वाहन चालकों को हुई परेशानी
विज्ञापन
बदलते मौसम के चलते मंगलवार को शहर के मुख्य नवग्रह चौक पर छाया कोहरा। संवाद
- फोटो : Kaithal
कैथल। मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और सीजन का पहला कोहरा छाया। इस कोहरे में महज 50 मीटर की दृश्यता रही। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरे के कारण वाहन धीमी गति में रेंगते हुए नजर आए। सुबह के समय कोहरे में चलने के लिए चालकों ने अपने वाहनों की लाइटें जलाकर रखी। मंगलवार सुबह पांच बजे के अचानक मौसम बदला और कोहरा छाना शुरू हो गया।
यह सुबह साढ़े 11 बजे तक ऐसे ही रहा। इसके बाद शाम को चार बजे के बाद फिर से कोहरे की चादर बिछने। मौसम बदलने के बाद लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। अब इस मौसम में सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। कोहरे के कारण जहां ठंड बढ़ी थी, वहीं धूप निकलने के बाद मौसम फिर गर्म हुआ।
गौरतलब है कि किसानों ने खेतों में गेहूं की बिजाई शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने खेतों में पानी लगाना भी शुरू कर दिया। इसी वजह से ही कोहरा हुआ है। अब बदला हुए मौसम को फसलों के लिए भी अच्छा माना जा रहा है। कृषि विज्ञानियों के अनुसार, यदि पाला पड़ता तो फसलों को इसका नुकसान हो सकता था, लेकिन अभी ऐसा मौसम अगले एक से डेढ़ महीने तक आएगी। इस समय गेहूं की बिजाई चल रही है। ऐसे में इस मौसम का ज्यादा असर फसलों पर नहीं है। आगामी दिनों में गेहूं की फसल को रात के समय ठंडे व दोपहर के समय गर्म मौसम की जरूरत होती है। ऐसे मौसम में गेहूं की फसल अच्छे से पकती है।
विज्ञापन
मंगलवार को कोहरे के साथ ठंड की शुरुआत हो चुकी है। दिन में ही अंधेरा छाने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, तेज हवाएं भी चलीं। इस कारण ठंड हुई। प्यौदा रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य विज्ञानी डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि अभी मौसम में बदलाव की शुरूआत हुई है। जिससे ठंड शुरू हो चुकी है। गेहूं की बिजाई का समय है तो ये मौसम अधिक नुकसानदायक नहीं है। आगामी दो से तीन दिनों तक ऐसे आसमान में कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही अगले दो दिन तक बरसात होने की भी संभावना है।