फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vishal is best in poster making, Khushi is best in speech

Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में विशाल, भाषण में खुशी अव्वल

Thu, 15 May 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vishal is best in poster making, Khushi is best in speech
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित राजकीय आईटीआई में बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया। इसमें संस्थान के अधीक्षक सोहन लाल व महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता करवाई। पोस्टर मेकिंग में विशाल और भाषण प्रतियोगिता में खुशी को पहला स्थान मिला।

पोस्टर मेंकिग में विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रयोग व नुकसान के बारे में बताया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने बताया कि जहां विज्ञान ने आज हमें विभिन्न तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई हैं तो वहीं इसके कई दुष्प्रभाव भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


विज्ञान के प्रयोग के बल पर ही आज भारत विश्व की सुपर ताकत बनकर उभरा है। विद्यार्थियों ने मिसाइलमैन डा. अब्दुल कलाम आजाद की जीवनी व उनकी ओर से किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को मिसाइलमैन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पोस्टर मेकिंग में विशाल प्रथम, मोहित द्वितीय व सुरेंद्र कौर तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, भावना द्वितीय तथा सृष्टि तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डा. विजय चावला, डाॅ. अरुणा शर्मा, सुशील कुमार, नरेश कुमार व सत्यवान ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड युवा समन्वयक अधिकारी वर्ग अनुदेशक शमशेर मलिक ने की। मंच संचालन रणधीर सिंह ढांडा ने किया।


कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विजयी रहे प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक राजबीर, संजीव कुमार, मीनाक्षी, इंदु बाला, संदीप कुमार, विजेता ढुल, राखी, सरोज, नवीन कालिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed