{"_id":"5fc3e2f78ebc3e9ba661d5f8","slug":"virtual-rally-kaithal-news-knl525192197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसी-ए वर्ग को पंचायती राज संस्थाओं में 8 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय ऐतिहासिक : राज्य मंत्री कमलेश ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसी-ए वर्ग को पंचायती राज संस्थाओं में 8 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय ऐतिहासिक : राज्य मंत्री कमलेश ढांडा
विज्ञापन
virtual rally
- फोटो : Kaithal
पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग बीसी ए को 8 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर सीएम मनोहर लाल ने वर्चुअल रैली को संबोधित किया। जिसे सुनने के लिए जिले में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलायत के वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में आयोजित वर्चुअल रैली में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गों को बराबर मान-सम्मान दिया जा रहा है। बीसी ए वर्ग को 8 प्रतिशत आरक्षण देना देना ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे इस वर्ग की राजनीतिक सहभागिता बढ़ेगी और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह वर्ग मेहनतकश समाज है और समाज के विकास में इस वर्ग का अहम रोल है।
लोक निर्माण विश्राम गृह के परिसर में विधायक लीला राम ने कहा कि हरियाणा में पंचायती राज व्यवस्था में पिछड़ा वर्ग-क को पंचायती राज संस्थाओं में 8 प्रतिशत आरक्षण देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सर्व वर्ग हितैषी होने का परिचय देते हुए समाज का मान बढ़ाया है। इस व्यवस्था से बीसी-ए वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पिछड़ा वर्ग से संबंध रखता हूं, एक गरीब परिवार से हूं और मैंने हमेशा पिछड़ा वर्ग के लिए लड़ाई लड़ी है। इस बार कैथल विधानसभा से मुझ जैसे पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को विधायक बना कर हलके की जनता ने मेरे ऊपर बहुत बड़ा उपकार किया है। इस मौके पर प्रवीण प्रजापति, रवि भूषण गर्ग, रामकुमार नैन, भाग सिंह खनोदा, संजीव कांगड़ा, संजय भारद्वाज, नरेश मित्तल, रमेश गुप्ता, श्यामलाल कल्याण, गोपाल सैनी, केवल कृष्ण गढ़ी, रामसिंह क्योड़क, जग्गा सैनी, मीना, पूजा रानी, टोनी आदि मौजूद रहे।
वर्चुअल रैली में अशोक गुर्जर ने की शिरकत
पूंडरी। पूंडरी के खंड विकास एवं पंचायत विभाग के सभागार में वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कृत संकल्प है। सुभाष चुघ, जंगीर सैन, विनोद बंसल, ईश्म सिंह साकरा, रामपाल, अमित कुमार टाया, मुखत्यार सिंह, सतपाल राणा, कृष्ण प्रजापति मौजूद रहे।