फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vinod Bansal became the head of Siwan Mandi for the third time

Kaithal News: विनोद बंसल तीसरी बार बने सीवन मंडी के प्रधान

Wed, 19 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Vinod Bansal became the head of Siwan Mandi for the third time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/ढांड। पक्का आढ़ती एसोसिएशन सीवन के चुनाव के बाद विनोद बंसल तीसरी बार प्रधान बने। वहीं ढांड अनाज मंडी एसोसिएशन में सर्वसम्मति से नसीब सिंह को प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई।

सीवन में पक्का आढ़ती एसोसिएशन सीवन का चुनाव मंगलवार को अनाज मंडी में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से विनोद बंसल को प्रधान चुना गया। इससे पूर्व भी विनोद बंसल दो बार सीवन अनाज मंडी के प्रधान रह चुके हैं। इसके अलावा अन्य चुने गए पदाधिकारियों में कंवरभान फौजी को उप प्रधान, नीरज गंभीर को खजांची, हेमंत बंसल को सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधान विनोद बंसल ने कहा कि सीवन मंडी के आढ़तियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरा करने का प्रयास करेंगे। आढ़तियों व किसानों की जो भी समस्याएं हैं उन्हें प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और उनका समाधान करवाया जाएगा। मंडी में जो भी समस्याएं हैं और कमियां हैं उन्हें सीजन से पहले दूर किया जाएगा। गेहूं के सीजन में किसानों और आढ़तियों व मजदूरों को कोई समस्या न आए इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए बहुत अच्छी योजनाएं लेकर आ रही है और साथ ही बजट में भी बहुत से प्रावधान किए गए हैं, किसान उनका लाभ उठाएं। सीजन में किसी किसान को यदि कोई भी समस्या आती है तो वह उनसे मिलें उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस चुनाव में भूषण लाल मिढा, पूर्व प्रधान कृष्ण गर्ग, संगीत बंसल, राज कुमार शर्मा, हरीश आनन्द, श्रवण सरदाना, बलदेव राज, कृष्ण बंसल, विवेक गोयल, जितेंद्र सरदाना, वेद प्रकाश मित्तल, रामपाल बंसल, अमरेंद्र खारा, अंकित शर्मा, जय प्रकाश शर्मा अमित संगला, राकेश सिंगला ने भाग लिया।

उधर, श्री राधा कृष्ण धर्मशाला में मंगलवार को अनाज मंडी एसोसिएशन ढांड की बैठक हुई। इसमें नसीब सिंह महदूद को अनाज मंडी एसोसिएशन ढांड का सर्व सम्मति से प्रधान चुना गया। पूर्व मंडी प्रधान नरेश सहारण ने बताया कि बैठक में प्रधान पद के लिए तीन आढ़तियों के नाम प्रस्तावित हुए। जिसके लिए मंडी आढ़तियों ने तीनों को सहमति से एक आढ़ती का नाम प्रस्तावित करने के लिए कहा, लेकिन उनमें सहमति नही बन पाई और नौबत चुनाव तक पहुंच गई।

ज्यादातर मंडी आढ़तियों का तर्क था कि प्रधान पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया की बजाय आपसी सहमति से ही प्रधान चुना जाए। क्योंकि चुनाव से आपसी भाईचारा बिगड़ जाता है। सहमति बनती ना देख अंत में आढ़तियों ने कार्यवाहक प्रधान नसीब सिंह को ही अगले वित्त वर्ष के लिए प्रधान चुन लिया। जिसके लिए मीटिंग में उपस्थित सभी आढ़तियों ने अपना समर्थन कर दिया।


इस अवसर पर पूर्व मंडी प्रधान रमेश, करेशन, लाजपत, मा. ईश्वर सिंह, जितेंद्र पोला, गुलाब सिंह, मेवा महदूद, ईश्वर चूहडमाजरा, खजान सिंह, महेंद्र सिंह मिन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed