{"_id":"69e3fae7b1e3b25f7003b294","slug":"villagers-were-made-aware-about-water-conservation-kaithal-news-c-245-1-kn11005-148135-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए किया जागरूक
Sun, 19 Apr 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। क्षेत्र में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को पानी के महत्व और उसके सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में आयोजक दीपक ने बताया कि लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया।
इस दौरान वर्षा जल संचयन, पानी के पुन: उपयोग और दैनिक जीवन में पानी की बचत के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को घरों और खेतों में पानी के अनावश्यक बहाव को रोकने के लिए प्रेरित किया गया। दीपक ने कहा कि यदि हर व्यक्ति पानी बचाने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अंत में लोगों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की गई। संवाद