फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers troubled by dilapidated road in Faral village

Kaithal News: फरल गांव में खस्ताहाल सड़क से ग्रामीण परेशान

Fri, 05 Apr 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by dilapidated road in Faral village
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। फरल गांव की मुख्य सड़क फल्गु तीर्थ पर पहुंचने के लिए अहम होने के बावजूद खस्ताहाल है। इससे श्रद्धालुओं, के साथ ग्रामीण भी परेशान हैं।

ग्रामीण हरी सिंह, बिजेंद्र सिंह, भीम सिंह, बबलू राणा, श्रीपाल व पूर्ण सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद प्रशासन व शासन ने इस सडक़ का नवीनीकरण तो दूर पैच वर्क तक करना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इस सड़क पर हादसे हो रहे हैं। संबंधित विभाग बेखबर है। ग्रामीण इस सडक़ को बनवाने के लिए विधायक से लेकर सांसद तक कई कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन हर बार अनदेखी होती है।


ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से सड़क की मरम्मत न होने से आधी से अधिक सड़क की बजरी उखड़ चुकी है। अगर कुछ दिन और इस सड़क की मरम्मत नहीं की तो यह जोहड़ में समा जाएगी। ग्रामीण इस सड़क पर चलने से कतराने लगे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें तो इसी सड़क पर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आने वाली छात्राओं को होती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इसका नवीनीकरण करवाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed