{"_id":"67ba20ab493781fe5607abaa","slug":"villagers-roared-against-dspsho-in-front-kaithal-news-c-18-1-knl1004-587829-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सामने डीएसपी... एसएचओ के खिलाफ गरजे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सामने डीएसपी... एसएचओ के खिलाफ गरजे ग्रामीण
Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। नशे एवं सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कौल में सरपंच कुसुम लता के निवास पर पहुंचे डीएसपी कैथल गुरविंद्र सिंह के सामने थाना प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। डीएसपी वहां पर नशे और सामाजिक बुराइयों का विरोध करने के
लिए पुलिस के सहयोग की अपील के लिए पहुंचे थे।
वहां हुई बैठक के दौरान डीएसपी ने ग्रामीणों से कहा कि नशे एवं सामाजिक बुराइयों का डटकर विरोध और प्रशासन का सहयोग दें। पुलिस आपका हर तरह से सहयोग करेगी। इस पर ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद ढांड थाना प्रभारी राजेंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
ग्रामीण सूबे सिंह,रोशन लाल, मौजा, ईश्म सिंह ने आरोप लगाते हुए कि ढांड थाना प्रभारी खुलकर चोरों को शरण दे रहे है। उन्होंने कौल गांव में गत दिनों नगर खेडे़ पर रात में हुई चोरी का जिक्र किया। आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के साथ उन्हें वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई गई थी लेकिन थाना प्रभारी ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में चोर रात करीब एक बजे चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है लेकिन थाना प्रभारी का कहना था कि फुटेज में नजर आने वाला उस वक्त ड्यूटी पर था। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी शादी ब्याह में वेटर का काम करता है।
डीएसपी के सामने मौके पर थाना प्रभारी ने अपनी सफाई में कहा कि मामले की जांच में आरोपी का सत्यापन नहीं हो सका था। इस पर ग्रामीण भड़क गए और बोले- क्या सीसीटीवी फुटेज गलत है। उसमें चोरी की वारदात साफ दिखाई दे रहा है पर पुलिस ने इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएसपी से यह भी कहा कि हम प्रशासन का सहयोग करेंगे लेकिन गलत आदमियों पर कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर नरेश आढ़ती कौल,पूर्व सरपंच शेर सिंह,ईश्वर बट्टी, सतपाल, जितेंद्र सगवाल, पंच पाला राम, नरेश शर्मा, पंच महेंद्र सिंह, पंच भाग सिंह, पंच रणबीर सिंह, सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।